Tuesday, October 27, 2020

Dainik Jagran Hindi News कोरोना वायरस बड़ी खबरें ताजा राष्ट्रीय स्पेशल आईपीएल मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग बिहार चुनाव दुनिया शिक्षा मनोरंजन जॉब्स टेक ज्ञान लाइफस्टाइल बिजनेस पॉलिटिक्स क्रिकेट फोटो गैलरी ऑटो आम मुद्दे कैरियर जोक्स Book Ad हिंदी न्यूज़ ⁄ उत्तर प्रदेश ⁄ वाराणसी Ballia में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक Golu Raja को लगी गोली, साथी कलाकार ले गए बक्सर Ballia में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक Golu Raja को लगी गोली, साथी कलाकार ले गए बक्सरभाजपा नेता के यहां हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली। Publish Date:Tue, 27 Oct 2020 10:26 AM (IST)Author: Abhishek Sharma बलिया, जेएनएन। गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर में देर रात करीब 11 बजे एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा को गोली लग गई। भाजपा नेता के घर हो रहे कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान बांह में गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद घायल गोलू को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी तो उसके सहयोगी लेकर बक्सर चले गए। हर्ष फायरिंग में गोली लगने की लगातार दूसरे दिन घटना सामने आई है। गोलू राजा के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महातमपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। वहां हर्ष फायरिंग भी हो रही थी। हालांकि कई बार फायरिंग करने से मना किया गया, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था। आखिरकार जिस बात का डर था वही हो गया। जन्मदिन पार्टी के दौरान ही हर्ष फायरिंग में गोलू राजा को गोली लग गई। घटना के बाद वहां चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले मौके से फरार होने लगे। उधर, बांह में गोली लगने से घायल गोलू को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी होने लगी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल नहीं ले जाकर मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां किसी निजी अस्पताल ने भर्ती नहीं लिया। इसके बाद गोलू के सहयोगी उसे लेकर बक्सर चले गए। बता दें कि रविवार को भी बहेरी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई थी। लगातार दूसरे दिन ऐसी घटना सामने आई है। जाहिर सी बात है इससे कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल तो उठेंगे ही। बोले थानाअध्‍यक्ष एक जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचा और गायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। -अनिल चंद तिवारी, थानाध्यक्ष, गड़वार। इंडियन टी20 लीग डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस downloadIconडाउनलोड जागरण एप YOU MAY LIKEMgid स्वस्थ बालों के लिए इस देसी नुस्खे को एक हफ्ता आज़माएं Metrex Hair Oil Enjoy An Exclusive 50% Off | Place An Order For FitX Pro Now Fitx_Native_New क्या आप भी रात वाली मर्दाना ताकत खो बैठे है ? तो ये लीजिये Metro Plus 95 साल की दादी: “रक्त वाहिकाओं को साफ रखती हूँ। नुस्खा लिख लीजिए Cardiovax 1 सरल उपाय की मदद से मेरे बाल झड़ने बंद हो गए: आप भी ट्राई करें Herbal Hair Oil बिना ख्याल रखे दोबारा बाल उगाने का बेहतरीन उपचार Metrex Hair Oil राज्य चुनें स्थानीय ख़बर मौसम ट्रेंडिंग मेन्यू Policies Mission StatementMessage from the EditorOur BusinessHow our Journalists workCorrections PolicyDiverse Voices StatementCoverage PrioritiesDiverse Staffing and PolicyAnonymous Sources PolicyActionable FeedbackPrivacy PolicyDisclaimerThis website follows the DNPA’s code of conduct Hindi NewsJagran EnglishAbout UsAdvertiseBook Ads on JagranContact Us Download App Copyright © 2020 Jagran Prakashan Limited. ABC Digital CERTIFIED

No comments:

Post a Comment